नर्सिंग विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
- कुष्ठ रोग के बारे में आमजन को किया जागरूक
सीकर। सीकर जिले में पिपराली ब्लॉक में एएनएम व जीएनएम प्रशिक्षण केन्द्र में कलंक मिटाएं, गरिमा अपनाए थीम पर आधारित स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 2024 के तहत शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह के निर्देशन में नर्सिंग विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता रैली के माध्यम से आमजन को कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी। वहीं छात्रों को कुष्ठ रोग के बारे में बीसीएमओ पिपराली डॉ अजीत शर्मा ने जानकारी दी। बीसीएमओ डॉ अजीत शर्मा व जीएनएमटीसी के प्रचार्य नंदलाल ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान ऐपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ अंबिका प्रसाद, सहायक मलेरिया ऑफिसर बृजमोहन सैनी, वीबीडी कंसल्टेंट संजू, नर्सिंग ट्यूटर अमित दाधीच एवं अन्य नर्सिंग ट्यूटर उपस्थित रहे। स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डाबपनोरा में कुष्ठ रोग बारे में जानकारी दी गई।