आंगनवाडी केंद्र पर मनाया पोषण पखवाड़ा दिवस
बामनवास. मुख्यालय बामनवास में पोषण पखवाड़े के तहत आंगनवाड़ी केंद्र पंचम पर पोषण पखवाड़ा मनाया गया। पखवाड़ा दिवस मनाने से पूर्व यहां की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजल जैन ने पोषण पखवाड़े मनाए जाने से पूर्व समस्त प्रकार की तैयारी की गई।इस दौरान नगरपालिका क्षेत्र की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंगनवाड़ी केंद्र पंचम पर उपस्थित हुई। सर्वप्रथम माता सरस्वती चित्रपट के आगे बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश मीना एवं भामाशाह मोहनलाल मीना पूर्व सरपंच द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। पोषण दिवस के दौरान केंद्र पर रंगोली बनाई गई और रंगोली के चारों तरफ विभिन्न प्रकार की दाले, मेवे, सीजनेबल सब्जियां एवं मौसमी फलों की प्रदर्शनी लगाई गई और उनके बारे में होने वाले जीवन में प्रभाव एवं बढ़ती पोषण स्तर के बारे में सभी उपस्थित लाभार्थियों को बताया गया। इस दौरान कार्यक्रम में गर्भवती महिलाएं, धात्री महिलाएं, 0 से 6 माह, 6 माह से 3 वर्ष एवं 3 वर्ष 6 वर्ष के सभी लाभार्थी आंगनवाड़ी केंद्र पर उपस्थित हुए। इस दौरान एक गर्भवती महिला की गोद भराई की गई।इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने मंगल गान किया तथा छह माह पूर्ण करने वाले बच्चे का अन्नप्राशन करवाया गया तथा 3 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले बच्चे का आंगनवाड़ी केंद्र पर प्रवेश उत्सव कार्यक्रम करवाया गया तीनों कार्यक्रमों के बारे में वहां पर उपस्थित सभी लोगों को होने वाले प्रभाव के बारे में समझाया गया। इस दौरान भामाशाह पूर्व सरपंच द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र पर 3 से 6 वर्ष के लाभार्थियों को उपहार स्वरूप पानी की बोतल वितरण की गई। सीडीपीओ द्वारा सभी बच्चों के लिए ड्रेस की घोषणा की गई अंत में सभी उपस्थित लाभार्थियों को अल्पाहार करवा कर कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश मीना, भामाशाह मोहनलाल मीना पूर्व सरपंच, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अशोक सैनी, महिला पर्यवेक्षक हेमलता शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर योगेश शर्मा एवं नगर पालिका क्षेत्र की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित रही।