Dark Mode
सरकारी स्कूल में पोषाहार का सामान चोरी

सरकारी स्कूल में पोषाहार का सामान चोरी

 

(मुकेश सूतैल) धौलपुर। बाड़ी शहर के वार्ड नंबर 9 में स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में चोरी का मामला सामने आया है। परशुराम कॉलोनी कोरीपुरा रोड पर स्थित इस विद्यालय में डेढ़ वर्ष में यह दूसरी चोरी की घटना हुई है। चोरों द्वारा मुख्य गेट और कमरों के तालों को फनर से काटा गया और पोषाहार के कमरे में रखे सारे सामान को चुरा ले गए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्कूल की संस्था प्रधान ने चोरी की घटना को लेकर पुलिस में रिपोर्ट दी है। वार्ड नंबर 9 के राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मिथलेश शर्मा ने बताया कि चोरी की उक्त घटना देर रात को हुई है। जिसमें चोरों द्वारा विद्यालय के कमरों के तालों को फनर से काटा गया है। फनर को मौके पर ही पड़ा छोड़ गए हैं। पोषाहार कक्ष से चोरों ने करीब पांच कट्टे बजन के चावल और गेहूं चुराए हैं। जो टंकियां में भरे हुए थे साथ में एक सिलेंडर, तराजू, चूल्हा और अन्य सामान भी चोर चुरा ले गए हैं। मिथिलेश शर्मा ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व भी विद्यालय में चोरी हुई थी। जिसमें पोषाहार कक्ष से काफी सामान चोर चुरा ले गए थे। उक्त घटना को लेकर भी पुलिस में रिपोर्ट कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं आज फिर से चोरी हुई है। जिसमें बच्चों के पोषाहार का सामान चोर चुरा ले गए हैं। जिसकी प्राथमिकी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है साथ में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय और यूसीईओ अधिकारी को भी प्रतिलिपि भेजी गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!