राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ
धौलपुर। देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात अधिकारियों औऱ कर्मचारियों को एवं थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों को थानाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने 562 छोटी-बड़ी बड़ी रियासतों भारतीय संघ के साथ एकीकृत करके भारत को एकजुट और स्वतंत्र राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस दिन सभी राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित करते हुए अन्य नागरिकों के बीच इस संदेश को फैलाने के लिए अथक प्रयास करें। उन्होंने राष्ट्र को एकजुट बनाए रखने में भारतीय पुलिसबल की भूमिका की भी सराहना की। इस अवसर पर कार्यालय के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। जिले के सभी थाना व चौकियों में तैनात पुलिस कर्मचारियों को भी उनके तैनाती स्थल पर ही शपथ दिलाई गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा उपस्थित रहे। इसके साथ ही सुबह पुलिस लाइन धौलपुर में 'रन फॉर यूनिट रन फॉर यूनिटी’ मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।