विकसित भारत बनाने के संकल्प की ग्रामीणों को दिलाई शपथ
बारां। भारत सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन, योजनाओं संबंधी जागरूकता एवं योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के संबंध में जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। जिले में गुरूवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ब्लॉक बारां में ग्राम पंचायत सुन्दलक और थामली, ब्लॉक अंता की ग्राम पंचायत पचेलकला और बडगांव, ब्लॉक किशनगंज में ग्राम पंचायत परानिया और नाहरगढ़ एवं ब्लॉक छबड़ा में ग्राम पंचायत फलिया और पाली में आयोजित किए गए। इस अवसर पर अधिकारी व कर्मचारी सहित प्रधान मोरपाल सुमन, यात्रा के जिला संयोजक राकेश जैन, सहसंयोजक बद्रीप्रसाद मेघवाल, मण्डल संयोजक महावीर मालव, कौशलेन्द्र सिंह हाड़ा, हेमन्त मीणा रजपाली, श्याम वैष्णव, पंचायत समिति सदस्य गिरिराज मीणा, सरपंच सत्येन्द्र मीणा, पूर्व सरपंच दीपचंद मीणा, सरपंच नरेंद्र मीणा, जिला परिषद सदस्य जगदीश मेघवाल ,उपप्रधान धर्मेन्द्र यादव, दिलीप दीक्षित, विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे।
29 दिसंबर को यहां होगे शिविर आयोजित
विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी कृष्णा शुक्ला ने बताया कि जिले में 29 दिसंबर को ब्लॉक बारां में ग्राम पंचायत सीमली और लिसाडिया, ब्लॉक अंता की ग्राम पंचायत भौज्याखेडी और नागदा, ब्लॉक किशनगंज में ग्राम पंचायत सिमलोद और बादीपुरा एवं ब्लॉक छबड़ा में ग्राम पंचायत तेलनी और हान्याहेडी में आयोजित किए जाएंगे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत सुन्दलक ड्रोन का प्रदर्शन
संयुक्त निदेशक अतीश कुमार शर्मा ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत सुन्दलक में कृषकों को कृषि विभागीय योजनाओं की जानकारी के लिए वर्तमान में कृषि नवाचारों का प्रयोग किया जा रहा है, इसी के तहत नैनो यूरिया उर्वरक एवं कीटनाशी दवाइयां का फसलों पर छिड़काव हेतु ड्रोन प्रदर्शन किया गया। विभाग द्वारा कृषि में स्नात्तक वैरोजगार, कृषक उत्पादक संगठन, एवं कस्टम हायरिंग केन्द्रों को लागत का 40 प्रतिशत या 4 लाख रूपए अनुदान दिया जा रहा है। विभाग द्वारा ड्रोन ऑपरेटर के प्रशिक्षण का आयोजन भी करवाया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति व संस्थाएं आवेदन कर सकते है। इस तकनीक के उपयोग से उर्वरक एवं कीटनाशकों का दक्षतापूर्ण उपयोग होगा और रुपये एवं परिश्रम की भी बचत होकर फसल उत्पादन में लागत कम आएगी। ड्रोन प्रदर्शन के अवसर पर पंचायत समिति प्रधान मोरपाल सुमन सुन्दलक ग्राम पंचायत सरपंच एवं धनराज मीणा, सहायक निदेशक कृषि बारां एवं कृषि पर्यवेक्षक सहित सैकड़ों किसानों ने इस प्रदर्शन का अवलोकन किया है।