जिला कार्यकारिणी का शपथ-ग्रहण समारोह आयोजित
सीकर। तोदी नगर सीकर स्थित विद्या भारती पब्लिक स्कूल में मानवाधिकार के क्षेत्र में कार्यरत विश्व के सबसे बड़े संगठन अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सीकर जिला कार्यकारिणी का शपथ-ग्रहण समारोह शुक्रवार 23 जून को आयोजित किया गया। मीडिया प्रभारी मुकेश सोनी ने बताया की सीकर जिला प्रेसिडेंट राज कुमार किरोड़ीवाल ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए सीकर जिला टीम को शपथ-ग्रहण करवाई एवं जिला प्रेसिडेंट ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला उत्पीडऩ बढ़ गया है, गरीब को न्याय मिलना बहुत मुश्किल हो गया है ऐसे में पीडि़तों के लिए सीकर जिला टीम उनके लिए काम करेगी ऐसा मुझे विश्वास है। उपाध्यक्ष कमल किशोर डोलिया एवं संयुक्त सचिव कमलकांत शर्मा एवं ने कहा कि मानव अधिकार से पहले मानव कर्तव्य की समझ होगी तभी मानव अधिकार की सार्थकता हैं। कई बार झूठे लोग भी पीडि़त बनकर सहायता मांगने आ जाते हैं इसलिए मानव अधिकार संगठनों का यह दायित्व है कि वह पहले सच्चाई का पता लगायें और सच्चे पीडि़त का सहयोग करना चाहिए। संयुक्त सचिव सुनील खण्डेलवाल ने कहा कि कोई भी पीडि़त है वो उम्मीद करता है कि जो संस्था इस काम के लिए बनी है और आपने इस दायित्व को लिया है तो आपका नैतिक दायित्व है कि पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता समझते हुए पीडि़त के साथ खड़े रहो एवं उसकी सहायता करो। संस्था के उद्देश्य की पूरी तरह से पालना करते हुए हम पीडि़त मानवता की सेवा करेंगे। समारोह में कार्यकारी अध्यक्ष अरूण कुमार मित्तल, सचिव सत्यवीर सिंह, कोषाध्यक्ष मुकेश जांगिड़ कार्यकारिणी सदस्य जितेन्द्र सिंह चौहान, संघ सचिव डॉ. राकेश कुमार सैनी, महा सचिव संजय चन्देल, सदस्य राजकुमार सैनी, संयुक्त सचिव लक्ष्मीकान्त खण्डेलवाल, सदस्य श्याम सुन्दर शर्मा, सदस्य प्रहलाद सैनी विद्या भारती के कोर्डिनेटर अजयपाल सिंह आदि उपस्थित थे।