Dark Mode
ओडिशा: महिला ने नाबालिग बेटे की मदद से पति की 'हत्या' की

ओडिशा: महिला ने नाबालिग बेटे की मदद से पति की 'हत्या' की

भुवनेश्वर। ओडिशा के भद्रक जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने नाबालिग बेटे की मदद से कथित तौर पर चाकू मारकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान 55 वर्षीय सुरेश कुमार महला के रूप में हुई है। यह घटना भद्रक ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनितिया पंचायत के महला साही की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पारिवारिक विवाद में सुरेश की पत्नी संजुलता और नाबालिग बेटे ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरेश दर्द से चिल्लाता हुआ अपने घर से बाहर निकला और फिर सड़क पर गिर गया। जहां कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। बाद में ग्रामीणों ने महिला और उसके बेटे को पेड़ से बांधकर उनकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव के कब्जे में लिया और संजुलता तथा उसके नाबालिग बेटे को हिरासत में ले लिया। घटना में आरोपी महिला संजुलता महला और उसका नाबालिग बेटा भी घायल हो गए। एक अधिकारी ने कहा कि दोनों का इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के पीछे का सही कारण मां-बेटे से पूछताछ के बाद पता चलेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!