Dark Mode
के. जी. एन. का द्वितीय विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सम्पन्न

के. जी. एन. का द्वितीय विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सम्पन्न

सीकर। मदरसा निदा -ए- इस्लाम , मोहल्ला बिसातियान, सीकर में  इंतजामिया कमेटी, मदरसा निदा -ए- इस्लाम , मोहल्ला बिसातियान, सीकर के सहयोग से शनिवार को के. जी. एन. अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर सीकर द्वारा  विशाल द्वितीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर मेकैंप में 361 रोगी रजिस्टर्ड हुए जिनकी ई.सी.जी., ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर आदि की निशुल्क जांच की गई तथा आवश्यक निशुल्क परामर्श एवं दवाइयां वितरित की रोगियों की भारी तादाद एवं उत्साह को देखते हुए  2:00 बजे तक बढ़ाया गया। केम्प का बड़े-बुजुर्ग, बच्चे, महिला सभी प्रकार के पैसेन्ट को लाभ मिला । कैंप की विशेषता यह है कि इसमें रजिस्टर्ड सभी रोगियों की अस्पताल में 3(तीन) माह तक ओ पी डी फ्री रहेगी। कैंप में अस्पताल का चिकित्सालय दल जिसमें डॉक्टर सोनम सिंह, डॉक्टर मनीषा, डॉक्टर प्रमोद मीणा, डॉक्टर रुपेश कुमावत, डॉक्टर खालिद हुसैन खत्री, डॉक्टर अली खत्री, डॉक्टर फिरोज खत्री, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारी एवं नर्सिंग स्टूडेंट आदी सम्मिलित थे, ने अपना भरपूर सहयोग दिया। कैंप आयोजन में इंतजामिया कमेटी, मदरसा निदा -ए- इस्लाम , मोहल्ला बिसातियान, सीकर एवं हाजी अमीन बिसायती, सेक्रेटरी मुस्ताक, मदरसा स्टाफ एवं जनप्रतिनिधियों का सराहनीय  एवं अनुकरणीय सहयोग रहा। इससे पूर्व के जी एन ने अपना प्रथम कैम्प मदरसा तालीमुल कुरआन, मोहल्ला रोशन गंज, सीकर में  21.09.2023  गुरुवार को आयोजित किया किया था जिसमे 225 रोगियों ने शिविर का लाभ प्राप्त किया। के. जी. एन. अस्पताल एवं कॉलेज के चेयरमैन खादिम हुसैन ने सफल कैंप आयोजन के लिए इंतजामिया कमेटी मदरसा निदा -ए- इस्लाम  मोहल्ला बिसातियान सीकर एवं हाजी अमीन बिसायती, सेक्रेटरी मुस्ताक, मदरसा स्टाफ एवं जनप्रतिनिधियों, पेशेंट का शुक्रिया अदा किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!