Dark Mode
अफसर चुनाव में व्यस्त,सड़क की जमीन पर हो रहा अतिक्रमण, जिम्मेदार मौन

अफसर चुनाव में व्यस्त,सड़क की जमीन पर हो रहा अतिक्रमण, जिम्मेदार मौन

शहर में आखिर किसके इशारों पर हो रहा सड़क की जमीन पर अवैध अतिक्रमण

सुमेरपुर। जिला प्रशासन समेत उपखंड प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारी विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं। ऐसे में लोगों ने अधिकारियों की व्यस्तता का नाजायज फायदा उठाना शुरू कर दिया है। पहले ही अतिक्रमण की जद में आ चुके सुमेरपुर शहर में माफिया ने निर्माणधींन कॉम्प्लेक्स के बाहर कब्जा करना शुरू कर दिए हैं। उपखंड एवं नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी के कारण शहर में जगह-जगह अतिक्रमण हो रहा है जहां बैखोफ माफियाओं द्वारा अपने कॉम्प्लेक्स में जाने के लिए सड़क की जमीन पर बिना रोक-टोक कब्जा किया जा रहा है। प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत की आड़ में शहर की सड़कों पर बे-धड़क कब्जा किया गया है तो दूसरी तरफ पार्किंग की जगह पर कॉम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं।अफसरों की अनदेखी के चलते शहर में जगह-जगह अवैध तरीके से कॉम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं जिसे कोई रोकने वाला नहीं है। आखिर किसके इशारों पर अवैध रूप से कॉम्प्लेक्स बनाने का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और दुकानों में जाने के लिए बाहर सड़क की जमीन पर सीढ़ियां बनाकर अतिक्रमण किया गया है।

सड़क पर अतिक्रमण-
सुमेरपुर एक जाना माना शहर हैं यहां रोज आमजन के साथ वाहनों की लंबी कतार लगती है। लेकिन प्रशासन इसकी और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शहर के मुख्य बाजार टिंबर मार्केट गली के कॉर्नर पर एक कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य हो रहा है जहां कॉम्प्लेक्स के बाहर सड़क की जमीन पर चिढ़ीओ से अतिक्रमण किया गया है। प्रशासन की लापरवाही एवं उदासीनता के चलते शहर में इस प्रकार के कार्य धड़ल्ले से चल रहे हैं। इस प्रकार अतिक्रमण से आम रास्ता पूरी तरह से सकरा होता जा रहा है। और शहर की खूबसूरत बिगड़ती जा रही हैं। इसी बीच कुछ नए कब्जे भी शुरू हो गए हैं।

अतिक्रमण के चक्कर में सकरी हुई सड़क-
ताकतवर एवं अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों से रचुकास रखने वाले लोग शहर की सड़क पर अतिक्रमण कर रहे हैं। मुख्य बाजार से टिंबर मार्केट जाने वाले मार्ग पर कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य चल रहा है,कॉम्प्लेक्स के बाहर सड़क की जमीन पर दो चिढ़ीया बनाकर अतिक्रमण किया गया। जिससे रास्ता पूरी तरह सकरा हो गया है। इस सकरे रास्ते से आमजन व दुकानदार काफी परेशान है। किए गए अतिक्रमण से रास्ते में जाम लगने से यातायात व्यवस्था भी बिगड़ती हैं।

प्रशासन चुनाव में व्यस्त,कब्जा धारी पस्त-
अधिकारी चुनाव में व्यस्त है तो कब्जा धारी कब्जा करने में पस्त है। प्रभावशाली एवं ऊंची रासुकात रखने वाले लोगों द्वारा शहर में एक नहीं अनेको निर्माण कार्य चल रहे हैं जहां कई जगह पर चिढ़ीया बनाकर अतिक्रमण किया गया,वही पार्किंग की जगह कमर्शियल दुकान बनाने का कार्य भी जोरों पर चल रहा है। जब शिकायत होने एवं मीडिया में समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन की नींद खुलती है और कार्रवाई के नाम इतिश्री कर देते हैं, जिससे माफियाओ के हौसले आसमान पर हैं। इस पर प्रशासन कार्यवाही करेगा या फिर कागजी कार्रवाई कर रसुख रखने वाले लोगों की इस कार्य में और मदद करेंगे।

बाजार की सड़क को भी करें अतिक्रमण से मुक्त-
बाजार में बिना इजाजत चल रहे भवन एवं सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर आमजन को राहत देंगे या फिर ऐसे लोगों को बढ़ावा देंगे। प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई से पता चलेगा। प्रशासन की ढीली करवाई से हर कोई अतिक्रमण करने में लगा हुआ है। मैन बाजार जाने वाली सड़क पर लोग अतिक्रमण कर अवैध कब्जा किया है। जिसके कारण बाजार में बड़ी गाड़ी तो दूर की बात छोटी गाड़ी भी नहीं घुस सकती है।शहर वासियों को मुख्य सड़क पर ही गाड़ी खड़ी कर सामान को मजदूर से अपने गोदाम तक ले जाना पड़ता है। प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के नाक के नीचे उनकी नजरों के सामने ही ऊंचे रसूख वाले लोग सड़क की जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर ऊंची -ऊंची इमारतें खड़ी कर रहे हैं। अगर इसी तरह सभी दुकानदारों ने निर्माण कार्य करना शुरू किया तो इस रास्ते का क्या हाल होगा,जोकि आप तस्वीर देखकर अंदाजा लगा सकते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!