अधिकारी पर्याप्त मात्रा में रखें यूरिया, डीएपी का स्टॉक: अतिरिक्त जिला कलक्टर
सवाई माधोपुर । कृषि विभाग के जिला स्तरीय निगरानी समिति एवं जिला स्तरीय छानबीन एवं स्वीकृति समिति की मासिक समीक्षा बैठक सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने खरीफ मौसम में किसानों की आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी का स्टॉक रखने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को प्रदान किए। वहीं उन्होंने खरीफ फसलों में होने वाले फड़का आदि रोगों की रोकथाम उपचार के लिए किसानों को जागरूक करने हेतु संगोष्ठियां एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश प्रदान किए है।
बैठक में संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार रामराज मीना ने विŸाीय वर्ष 2023-24 में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं यथा फार्म पौन्ड, पाइपलाइन, तारबंदी, कृषियंत्र एवं पीएमएफबीवाई की प्रगति से अवगत कराया। वहीं उप निदेशक उद्यान चन्द्रप्रकाश बड़ाया एवं उप निदेशक आत्मा अमरसिंह ने विŸाीय वर्ष 2023-24 में संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
बैठक में एसडीएम कपिल शर्मा, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग रूपनारायण बैरवा, अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सीताराम मीना, जिला परिवहन अधिकारी दयाशंकर गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।