अधिकारियों ने की सीएम की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
अजमेर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की शुक्रवार को प्रस्तावित यात्रा को लेकर संभागीय आयुक्त बी. एल. मेहरा, पुलिस महानिरीक्षक रूपीन्दर सिंघ, जिला कलक्टर अंश दीप एवं पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने हैलीपेड व शिविर स्थल का भी निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर अंश दीप ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दौरे के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। महंगाई राहत कैम्प में सभी अधिकारी स्वयं उपस्थित रहेंगे। अधिकारी अपने दायित्वों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करेंगे। साथ ही जिले की विभिन्न योजनाओं की प्रगति से भी अपडेट रहेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग सुरक्षा एवं यातायात, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम, द्वितीय व शहर को विभिन्न स्थानों की व्यवस्था, नगर निगम को सफाई, चिकित्सा विभाग को चिकित्सा संबंधि तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग को भी विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।
इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त सुशील कुमार सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।