Dark Mode
Ola Electric Mobility के आईपीओ को पहले दिन 35 प्रतिशत अभिदान मिला

Ola Electric Mobility के आईपीओ को पहले दिन 35 प्रतिशत अभिदान मिला

नयी दिल्ली । इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के 6,145 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के पहले दिन शुक्रवार को सिर्फ 35 प्रतिशत अभिदान मिला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर शाम पांच बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, इस निर्गम के तहत की गई 46.51 करोड़ शेयरों की पेशकश के मुकाबले 16.31 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। इसका मतलब है कि निर्गम के पहले दिन 35 प्रतिशत अभिदान मिला है।
कंपनी के आईपीओ को ज्यादातर खुदरा निवेशकों का समर्थन मिला और उनके लिए आरक्षित हिस्से को 1.57 गुना अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 20 प्रतिशत अभिदान मिला। हालांकि, पात्र संस्थागत बोलीदाताओं (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित हिस्से में कोई खास बोली नहीं लगी। कंपनी का आईपीओ दो अगस्त से छह अगस्त तक खुला रहेगा। निर्गम के लिएमूल्य दायरा 72-76 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
इस आईपीओ के तहत 5,500 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जा रहे हैं। इसके अलावा प्रवर्तक और मौजूदा निवेशक 645.56 करोड़ रुपये मूल्य के 8.49 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी कर रहे हैं। इस प्रकार निर्गम का कुल आकार 6,145.56 करोड़ रुपये है। ओएफएस के तहत कंपनी के संस्थापक भाविश अग्रवाल लगभग 3.8 करोड़ शेयरों की पेशकश करेंगे। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में हुंदै मोटर कंपनी के 10.88 करोड़ इक्विटी शेयरों यानी 2.95 प्रतिशत हिस्सेदारी का मूल्य 76 रुपये प्रति शेयर के ऊपरी मूल्य दायरे पर 9.9 करोड़ डॉलर है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!