Dark Mode
ग्राहकों को Ola का तोहफा, फिर शुरू की कारपूलिंग की सर्विस

ग्राहकों को Ola का तोहफा, फिर शुरू की कारपूलिंग की सर्विस

ओला कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसी सर्विस को फिर से शुरू करने जा रही है जो वो पहले भी देती रही है। ओला शेयर नाम से कंपनी ने अपनी कारपूलिंग सुविधा को फिर से शुरू किया है। ये जानकारी मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, भाविश अग्रवाल ने दी है। इस सर्विस को चार साल पहले भी चलाया जाता था मगर कोरोना काल में इस सर्विस को बंद कर दिया गया था। अब लगभग चार साल बाद यह सुविधा शुरू की गई है। अग्रवाल ने 15 अगस्त को ओला के वार्षिक सामुदायिक कार्यक्रम 'संकल्प' में भी इस सुविधा की घोषणा की थी। भाविश अग्रवाल ने कहा, "हम सस्ती सवारी के लिए ओला शेयर को वापस ला रहे हैं। इस बार एआई संचालित एल्गोरिदम के साथ अनुभव बहुत बेहतर है... हम जल्द ही अन्य शहरों में विस्तार करने पर विचार करेंगे।" इसी तरह, उबर ने दिल्ली में अपनी ग्रुप राइड्स और रैपिडो ने बेंगलुरु में अपनी कारपूलिंग सेवाएं शुरू की थीं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!