पुरानी पेन्शन बहाली दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया
बहरोड़। पुरानी पेन्शन बहाली दिवस के रूप में गुरूवार के दिवस को बहरोड़ उपखण्ड मुख्यालय पर संगठन के द्वारा बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही राजस्थान के एनपीएस कर्मचारियों का पीएफआरडीए में अटका 45 हजार करोड़ रुपए केंद्र सरकार से वापस करने की माँग की गई। गत दिनों खट्टर सरकार के द्वारा ओपीएस की माँग कर रहे निर्दोष हजारो कर्मचारियों पर किए गए लाठी चार्ज की भी कड़ी निंदा की गई। सभी ने पेन्शन बहाली की वर्षगाठ पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुनः आभार व्यक्त किया। एनपीएसईएफआर के जिला अध्यक्ष जयद्रथ यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार, महासचिव सतीश कुमार, कोषाध्यक्ष रामभरोस, राजस्थान अखिल यादव महासभा के प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह लांबा, आईटी सेल प्रभारी विकास, विक्रम सिंह, सूजान सिंह, देवेंद्र यादव, योगेश जोशी, विजयलक्ष्मी यादव, बिना कुमारी, धारा सिंह, राजपाल सिंह, विक्रम सिंह प्रधानाध्यापक, सुधीर कुमार, विकास प्रधानाचार्य आदि सैंकड़ो की संख्या में कर्मचारी एकत्रित हुए।