Dark Mode
पुरानी पेंशन हस्ताक्षर अभियान ने पकड़ा जोर

पुरानी पेंशन हस्ताक्षर अभियान ने पकड़ा जोर

चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग, सम्पूर्ण भारतवर्ष पुरानी पेंशन बहाली की मांग
राशि नहीं लौटाने पर केन्द्र सरकार के खिलाफ होगा बड़ा कर्मचारी आन्दोलन - गोस्वामी


बाड़मेर .   राजस्थान राज्य में पुरानी पेंशन बहाली बाद केन्द्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अधीनस्थ पीएफआरएफडीए  से राजस्थान राज्य कर्मचारियों के नवीन पेंशन योजना तहत कटौती कर जमा करवाये गये 41000 हजार करोड़ की मांग को लेकर न्यू पेंशन स्कीम एम्पलाइज फेडरेशन बाड़मेर जिला संयोजक एवं टीम नूतन अध्यक्ष नूतनपुरी गोस्वामी के निदे॔शानुसार प्रदेश सचिव प्रेमसिंह निमो॔ही, ब्लाक संयोजक जयसिंह राव द्वारा चिकित्सा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान में सोमवार को आयोजित हुआ। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में संचालित हस्ताक्षर अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए डॉक्टर बी० एल० मसुरिया अधीक्षक, डॉक्टर शालू परिहार, डॉक्टर सवाईसिंह राठौड, डॉक्टर मोतलाल खत्री, डॉक्टर श्वेताअमरनिल, डॉक्टर मदन सोलंकी, डॉक्टर महेशकुमार चौधरी, डॉक्टर दिलीप चौधरी, डॉक्टर शक्ति राजगुरू, डॉक्टर रिधल पंचाल, डॉक्टर मधु, डॉक्टर नरेन्द्र, डॉक्टर विक्रम सिंह, डॉक्टर सवाई खत्री, डॉक्टर सिद्धार्थ चौहान, डॉक्टर कपिल जैन, डॉक्टर भानुप्रतापसिंह, डॉक्टर अशोक, डॉक्टर प्रेमाराम, डॉक्टर शैलेन्द्रकुमार, डॉक्टर दिनेश सोनी, डॉक्टर के.आर. सोनी, डॉक्टर आर० के० आचाय॔, डॉक्टर रमनकुमार, डॉक्टर बी. आर. सारण, डॉक्टर रमेशकुमार, नरेन्द्र कुमार खत्री जिला हेल्थ मैनेजर, चिकित्सा विभाग अधीनस्थ कर्मचारी  वाड॔ प्रतिनिधि लक्ष्मण, नसि॔ग आॕफिसर, मोहनलाल कोडेचा नसि॔ग आॕफिसर, अल्का काउन्सलर,  अबरार मोहम्मद, दिनेश कुमार सीसीसीए, महादानसिंह एआरटी ने  41000 हजार करोड़ वापसी की मांग को लेकर हस्ताक्षर किये एवं समर्थन दिया। इस अवसर पर जिला संयोजक नूतनपुरी गोस्वामी ने हस्ताक्षर अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए 41 हजार करोड़ राजस्थान सरकार को नहीं लौटाने पर देश की राजधानी नई दिल्ली में होने वाले आंदोलन हेतु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों से कमर कसकर तैयार रहने का आह्वान किया साथ ही केंद्र सरकार जिम्मेदार मंत्रियों सहित भाजपा नेताओं द्वारा बार - बार पुरानी पेंशन योजना पर किये जाने वाले कटाक्ष पर अविलंब प्रतिबंध लगाने एवं संपूर्ण भारतवर्ष में पुरानी पेंशन बहाली की मांग केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की । प्रदेश सचिव एवं चिकित्सा विभाग कर्मचारी प्रेमसिंह निर्मोही ने संगठन आवाह्न पर संयोजक सहित बाड़मेर जिला शाखा को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का पूर्णरूपेण समर्थन सहयोग देने का भरोसा दिलाया। 

--

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!