Dark Mode
ओलंपिक खेलों का होगा भर में किया जाएगा आयोजन

ओलंपिक खेलों का होगा भर में किया जाएगा आयोजन

अलवर। राजस्थान प्रदेश में जुलाई से राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलम्पिक खेलों का पूरे प्रदेश में आयोजन होगा। आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, खेल मंत्री अशोक चांदना एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने जागरूकता मशाल और रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि देश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राजस्थान मॉडल का दूसरा कोई सानी नहीं है। उन्होंने कहा कि इन खेलों के आयोजन से बच्चे, बूढे, महिला, युवा, सभी वर्ग स्थानीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राजीव गांधी ओलम्पिक को रोमांचित करेंगे। उन्होंने कहा कि एक बार फिर राजस्थान का प्रत्येक नागरिक अपने प्रदेश के मुखिया के रूप में अशोक गहलोत को पाना चाहता हैं। खेल मंत्री ने राजीव गांधी शहरी और ग्रामीण ओलम्पिक की घोषणा करते हुए कहा कि खेलों में शामिल होने वाली जो टीम राज्य स्तर पर सफलता हासिल करेगी उस गांव में नरेगा के माध्यम से 50-50 लाख की लागत से स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा ताकि खिलाडियों को खेलों के प्रति बढावा मिल सके। उन्होंने कहा कि जो टीम राज्य स्तर पर चैम्पियन बनेगी उन खिलाडियों को होम गार्ड के चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर चैम्पियन बनने वालों को सरकारी कॉलेज में एडमिशन प्राथमिकता से मिले ऐसी योजना बनाई जाएगी। साथ ही जिला स्तर पर सफल खिलाडियों को राज्य सरकार की ओर से टैªक सूट दिया जाएगा तथा तहसील स्तर पर अपनी प्रतिभा का दम दिखाने वाले खिलाडियों को मेडल व प्रमाण पत्र मिलेगा। उनहोंने कहा कि ओलम्पिक खेलों में शामिल होने वाले सभी 57 लाख प्रतिभागियों को राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलम्पिक खेल की टी शर्ट दी जाएगी। इस अवसर पर खिलाडियों की टी शर्ट, मेडल एवं प्रमाण पत्र का विमोचन भी किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!