दुर्गा अष्टमी पर सती माता की पूजा अर्चना कर लगाया भोग
बनेठा. सूंथडांं ग्राम पंचायत के सड़ा में तालाब पर स्थित सती माता के मंदिर में शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में भक्तो की भारी भीड़ जुटी रही। मंदिर में मां सती की पूजा की गई । माता के भक्त देवी की पूजा -पाठ मंत्र जाप ओर साधना कर माता को प्रसन्न करने में जुटे रहे। सती माता मंदिर में सुबह से ही भारी तादाद में श्रद्धालु माता के सामने सिर झुकाने ओर अपनी मनोकामना पूर्ण करने आते हैं। माता रानी को सोलह श्रृंगार किया गया है। सती माता मंदिर पर मुराद मांगने दूर- दराज से लोग आते हैं। भक्त ओर श्रद्धालु मनोकामना पूरी होने की मन्नत मांगते हैं। मां सबकी मनोकामना पूरी करती है। दिनभर माता के दरबार में भक्तो का तांता लगा रहा। उल्लेखनीय है कि पराणा निवासी श्रद्धालु भागचंद शर्मा बताया कि यह माता बालोटिया पंचोलिओ की कुल देवी बताते हैं।