धारदार हथियार सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार, बोलेरो केम्पर जब्त
फलोदी। जिला फलोदी में अवैध मादक पदार्थो व अवैध हथियारों की तस्करी की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर 22.10.2023 को एक दिवसीय ए श्रेणी नाकाबंदी का अभियान चलाया गया । जिसके तहत सुरेश सारण उ.नि. जाम्बा मय जाब्ता द्वारा एक धारदार तलवार सहित बोलेरो केम्पर गाड़ी में सवार एक अभियुक्त को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है ।
जिला पुलिस अधीक्षक, जिला फलोदी हनुमान प्रसाद आईपीएस ने बताया कि
नाकाबंदी के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी सौरभ तिवाडी के सुपरविजन मे रामकरणसिंह मंलि़ण्डा वृताधिकारी वृत फलोदी के निर्देशन मे अवैध मादक पदार्थो व अवैध हथियार की कार्यवाही करते हुऐ पुुलिस थाना जाम्बा द्वारा मालमसिंह की सिड चौराहा पर नाकाबंदी के दौरान सोढादड़ा की तरफ से एक बोलेरो केम्पर गाड़ी नम्बर आरजे 21 जीबी 5961 आई, जिसके चालक द्वारा पुलिस नाकाबंदी देखकर बोलेरो केम्पर गाड़ी को अचानक वापिस घुमा ली। जिसका सरकारी गाडी से पीछा कर बोलेरो केम्पर गाडी व चालक स्वरूपराम पुत्र हजारीराम जाति ढोली उम्र 40 साल निवासी मालमसिंह की पीएस जाम्बा को दस्तयाब कर तलासी ली गई तो गाडी के डेसबोर्ड पर एक नंगी धारदार तलवार मिली। जिस पर धारदार तलवार बरामद कर मुलजिम को गिरफ्तार किया गया तथा बोलेरो गाड़ी को जब्त किया गया।