साढ़े तीन किलो अवैध गाँजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
टोंंक। पुलिस थाना कोतवाली द्वारा 3 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थो के व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत अति. पुलिस अधीक्षक टोंक आदर्श चौधरी, वृत्ताधिकारी टोंक सलेह मोहम्मद के सुपरविजन में थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह चारण के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के हैड कांनि. चन्द्र प्रकाश, शरीफ मोहम्मद, कांनि. ओमप्रकाश एवं शिवरतन द्वारा मुखबीर खास की इतला पर डीएसटी के सहयोग से रंजके वाले बाबा के पास से आरोपी सोनू सैनी पुत्र प्रभुलाल सैनी (26) निवासी मोदी की चोकी सिविल लाईन टोंक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 किलो 500 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया गया है। आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी पुरानी टोंक उदयवीर सिंह द्वारा किया जा रहा है ।