Dark Mode
आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टे की खाईवाली करते एक गिरफ्तार

आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टे की खाईवाली करते एक गिरफ्तार

10 हजार 600 रुपये सहित मोबाईल आदि जब्त


टोंक  । पुलिस थाना निवाई द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टे की खाईवाली करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, 3 एन्ड्रोईड व 3 कीपैड मोबाईल, एक वाईफाई मॉडम, कैलकूलेटर सहित सट्टा राशि 10 हजार 600 रुपये जब्त किये है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा जयपुर के आदेशानुसार प्रदेश में चल रहे अपराधियों के धरपकड़ अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज के आदेशानुसार जिले में चलाये जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन के दौरान कई वांछित व संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टोंक भवानी सिंह राठौड़ व वृत्ताधिकारी निवाई संदीप सारस्वत के पर्यवेक्षण में निवाई थानाधिकारी छोटे लाल के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा कार्रवाही करते हुये भगतसिंह कॉलोनी में आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टे की खाईवाली करने के आरोप में बनवारी लाल जैन उर्फ बी.एल. पुत्र रतनलाल जैन को गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे से एक सट्टा पर्ची, तीन एन्ड्रोईड कीपैड, मोबाईल, 7 मोबाईल चार्जर, एक वाईफाई मॉडम, कैल कुलेटर सहित सट्टे की राशि 10 हजार 600 रुपये जप्त किये गये है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!