Dark Mode
अवैध शराब के 157 पव्वे सहित एक गिरफ्तार

अवैध शराब के 157 पव्वे सहित एक गिरफ्तार

धौलपुर। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को मद्देनजर रखते हुए अवैध शराब के भन्डारण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ धौलपुर देवेन्द्र सिंह राजावत एवं वृताधिकारी बाडी महेन्द्र कुमार मीना के सुपरवीजन में थानाधिकारी बाडी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में बाडी पुलिस एवं एफएस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई जिसमें कृष्णा उर्फ लक्ष्मण पुत्र जगदीश जाति कुशवाह उम्र 24 साल निवासी करमपुरा गुमट बाड़ी के कब्जे से करमपुरा रानपुर रोड मरघटी के पास घुंघरू देशी शराब के कुल 58 पब्बा, दूसरे कार्टून में देशी मंदिरा सादा कांच के 41 पब्वा, एक प्लास्टिक के कट्टे में किंगफिसर कैन की 22 बीयर, दूसरे प्लास्टिक के कट्टे मे कांच की बोतल किंगफिशर 22 बीयर व देशी शराब ऑरेंज हिल वोदका के कांच के 14 पव्वा को जप्त किया गया। थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कृष्णा उर्फ लक्ष्मण के विरुद्ध मुकदमा नम्बर 470/2023 धारा 19/54 एक्साईज एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। कार्यवाही टीम में थानाधिकारी के अलावा एफएस टीम प्रभारी हरिओम सिह प्रधानाचार्य राउमा विद्यालय बाड़ी, पुरुषोत्तम एएसआई, देवी सिंह कांस्टेबल और अशोक कुमार कांस्टेबल शामिल थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!