Dark Mode
4 ग्राम स्मैक व 5350 की विक्रय राशि के साथ एक गिरफ्तार।

4 ग्राम स्मैक व 5350 की विक्रय राशि के साथ एक गिरफ्तार।

 
जमवारामगढ़  . ज्ञानचंद यादव पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व ने जानकारी देते हुए बताया की आनन्द श्रीवास्तव पुलिस आयुक्त जयपुर द्वारा जयपुर शहर में नशीले मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान आपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सभी थानाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे। उक्त अभियान को सफल बनाने में अवनीश कुमार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के निर्देशन में जयप्रकाश पूनिया पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर पूर्व एवं टीम द्वारा दिनांक 16/07/2023 को दौराने गश्त निगरानी बदमाशान आसूचना संकलन कर रोडवेज बस डिपो रोटरी क्लब सर्किल ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर पर संदिग्ध साजिद कुरेशी वल्द महराज कुरेशी उम्र 30 साल जाति मुसलमान निवासी मकान नंबर 2/53 आजाद नगर मस्जिद वाली गली जवाहर नगर बाईपास थाना ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर को डिटेन कर चैक किया तो आरोपी के कब्जे से बिना वैध अनुज्ञा पत्र के 4 ग्राम मादक पदार्थ स्मेक एवं 5350 नकद विक्रय राशि जब्त कर अपराध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!