राजस्थान रोडवेज का पास बनाने का एक दिवसीय कैंप आज
सोजत। राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा सोजत व राजस्थान रोडवेज द्वारा एक दिवसीय विकलांग व वृद्धजनों का पास बनाने का कैंप आज18 जुलाई 2023 मंगलवार को आयोजित होगा। पेंशनर समाज के अध्यक्ष लालचंद मोयल ने बताया कि एक दिवसीय कैंप तहसील परिसर के पेंशनर भवन में आयोजित किया जा रहा है जो सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 तक आयोजित होगा। इसके लिए विकलांग के साथ ही साठ साल पूर्ण कर चुके वृद्धजन अपना पास बनवा सकेंगे। राजस्थान रोडवेज पाली डिपो ट्राफिक मेनेजर हनुवंत सिंह ने बताया कि पास बनाने के इच्छुक व्यक्ति अपना पासपोर्ट साइज एक फोटो आधार कार्ड व राशन कार्ड की फोटो प्रति व 40 रुपए कार्ड शुल्क साथ में लाएं। कैंप में रजिस्ट्रेशन के लिए पेंशनर समाज के संगठन मंत्री पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी व कार्यालय प्रभारी फौजी अशोक सेन से संपर्क करें। भंवरलाल मोयल ने बताया कि कार्यक्रम की सम्पूर्ण तैयारियां पूरी कर ली है।