Dark Mode
एन एस एस की शाखा द्वारा एक दिवसीय स्वच्छता शिविर का आयोजन

एन एस एस की शाखा द्वारा एक दिवसीय स्वच्छता शिविर का आयोजन

कुचेरा। शहर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास इस्थित कमला देवी सिंघवी कॉलेज के द्वारा 24 सितम्बर, को राष्ट्रीय सेवा योजना एन एस एस के स्थापना दिवस के उपलक्ष पर कमला देवी सिंघवी कॉलेज ऑफ सांइस एण्ड टेक्नोलॉजी कुचेरा की एन एस एस शाखा द्वारा एक दिवसीय स्वच्छता शिविर का आयोजन किया गया | जिसमे महाविद्यालय प्रशासक विकास सिंघवी ने बताया कि शिविर में भारतीय जल सेना के अधिकारी बनवारी गौड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में छात्र- छात्राओं तथा शिक्षकों को स्वच्छता अभियान की शपथ दिलवाई |शिविर में विद्यार्थियों द्वारा राजकीय खेल मैदान कुचेरा की साफ- सफाई की गई |महाविधलय के छात्र छात्राओं ने खेल मैदान की साफ़ सफाई की तथा सभी शहर वासियों से अपील की सार्वजनिक स्थानो पर गंदगी ना फैलाए। कचरे को हमेशा कचरा पात्र में ही डाले। गीला कचरा डालने के हरा डस्टबीन का उपयोग ले था सूखा कचरा डालने के लिऐ पीला रंग के डस्टबीन उपयोग में जिससे गंदगी ना फैले।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!