Dark Mode
नागेलाव में एकदिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

नागेलाव में एकदिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

मांगलियावास। कृषि विभाग द्वारा कर्षकों को उन्नत कृषि और खेतों की देखभाल के लिए आवश्यक उर्वरकों की जानकारी के लिए एकदिवसीय शिविर का आयोजन नागेलाव ग्राम पंचायत क्षेत्र में किया गया। शिविर में नगेलाव, अलीपुरा, करनोस ,मेवाडिया, केसरपुरा के ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में किसानों को केंद्रीय प्रवर्तित सोयल हेल्थ एंड फर्टिलाइजर योजना अंतर्गत सोयल हेल्थ कार्ड जागरूकता कृषक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम नागेलाव सरपंच सुवालाल चौहान, पूर्व प्रधान पीसांगन रामा गुर्जर, अलीपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष कंवरू अली की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया। कृषक प्रशिक्षण में सेवानिवृत्ति सहायक कृषि अधिकारी राम रतन, छोटू लाल जाखड़ ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड सहित कृषि विभाग द्वारा किसानों को दी जाने वाली सहायता और योजनाओं की विस्तार से जानकारियां दी। सहायक कृषि अधिकारी पीसांगन मुकेश चौधरी द्वारा किसानों को विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण में नरेंद्र सिंह सैल कृषि पर्यवेक्षक रामपुरा डाबला द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी गई। शिविर में कृषि पर्यवेक्षक हरजीराम जाट ,लोकेंद्र सिंह राठौड़, मोहम्मद इमरान, अनिल जाखड़, रामेश्वर लाल, सहित ग्रामीण कृषक उपस्थित थे। एकदिवसीय शिविर में किसानों को स्वास्थ्य मृदा के बारे में विस्तार से जानकारीया दी गई। 10 किसानों को सोहेल हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया। 15 किसानों के खेतों से मिट्टी के नमूने जांच के लिए लिए गए। फोटो कैप्शन- कृषक प्रशिक्षण शिविर में सोयल हेल्थ कार्ड वितरित करते अतिथि।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!