एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
भाद्राजून. कस्बे स्थित अमर ज्योति स्कूल भाद्राजून में बुधवार को शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में शिक्षाविद् कानाराम ने अपने उद्बोधन में शिक्षक प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश ड़ालते हुए कहा कि विकसित, समृद्ध और खुशहाल समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। मुख्य प्रभारी सुरेश राजपुरोहित ने कहा कि शिक्षकों द्वारा शिक्षा के माध्यम से दिए गए संस्कार एवं गुणों से विद्यार्थी का संपूर्ण जीवन उज्जवल एवं सुंदर बनता है। वही विजयलक्ष्मी दवे ने शिक्षकों में शिक्षकीय गुणों की अभिवृद्धि हेतु शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला के आयोजन को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम की प्रथम कड़ी में प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रारंभ करते हुए संस्थाप्रधान हनुमानसिंह बिठू ने शिक्षकों के मूलभूत कर्तव्य एवं दायित्व, भाषा ज्ञान, विषय ज्ञान, कक्षा प्रबंधन, शिक्षकीय गुणवत्ता, शिक्षक का व्यक्तित्व विकास एवं छात्रों के उत्थान हेतु अध्यापन संबंधी आधुनिक तकनीकी योजना, मार्गदर्शन आदि पर सविस्तार प्रकाश ड़ाला। उक्त शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल संचालन शिवचरण कुमार द्वारा किया गया। अंत मे संस्था प्रधान द्वारा सभी शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।