Dark Mode
दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल

दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल

रतनगढ़ । क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत हो गई तथा दो जने घायल हो गए। घायलों को स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर दो की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रैफर कर दिया। सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। प्राप्त जानकारी अनुसार तहसील के ग्राम लोहा निवासी 25 वर्षीय राकेश प्रजापत गांव भोजासर स्थित अपने ननिहाल से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लोहा लौट रहा था कि मेगा हाइवे पर भोजासर व लोहा के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रैफर कर दिया। परिजन राकेश को जयपुर लेकर गए, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में सुजानगढ़ तहसील के गांव हरासर निवासी 40 वर्षीय भागीरथ प्रजापत व 29 वर्षीय राजूराम लुहार एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे कि गांव पड़िहारा व हरासर के बीच सड़क पर अचानक गाय आ गई, जिससे इनकी बाइक असंतुलित हो गई तथा नीचे गिर गए । दुर्घटना में भागीरथ व राजूराम घायल हो गए। घायलों को रतनगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर भागीरथ की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। सूचना पर रतनगढ़ पुलिस जिला अस्पताल पहुंची तथा घटना की जानकारी ली।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!