Dark Mode
नाकाबंदी के दौरान अवैध हथियार सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

नाकाबंदी के दौरान अवैध हथियार सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

धौलपुर। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशन में आगामी त्योहारों एवं विधानसभा चुनाव को मध्यनजर चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये सैंपऊ पुलिस के थानाधिकारी हरभानसिंह ने मय जाप्ता द्वारा गब्बर पुत्र कुंवर सिंह जाति गुर्जर उम्र 28 साल निवासी इब्राहिमपुर थाना बाडी सदर जिला धौलपुर को गिरफ्तार कर अवैध देशी कटटा 12 बोर व 1 कारतूस जिन्दा 12 बोर को जप्त करने मे सफलता हासिल की है। थानाधिकारी ने बताया कि दौराने नाकाबंदी जरिये मुखबिर खास की सूचना पर इस व्यक्ति को पकड़ा गया और तलासी ली गई थी। उक्त व्यक्ति के पास से मिले अवैध देशी कटटा व कारतूस के बारे में अनुसन्धान जारी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!