ऑनलाइन व ऑफ़लाइन राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया
बहरोड़। नवीन न्यायालय परिसर बहरोड़ में शनिवार को आनलाइन व आफलाइन राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें प्री लिटिगेशन प्रकरणों एवं बहरोड, नीमराणा न्यायालय व बहरोड, नीमराना राजस्व न्यायालय में राजीनामा योग्य प्रकरणों के निस्तारण हेतु अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 01 आँचल अग्रवाल की अध्यक्षता में लोक अदालत का आयोजन किया गया।
जिसमें 03 बेंच का गठन किया गया। जिसमें बेंच के अध्यक्ष आँचल अग्रवाल अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 01, सुनीता जिंदोलिया अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 02, सरोज कुमारी चैधरी न्यायिक अधिकारी ग्राम न्यायालय नीमराणा रहे तथा बेंच के सदस्य भूपेंद्र कुमार अधिवक्ता, विजय कुमार शर्मा अधिवक्ता, उदय सिंह यादव अधिवक्ता रहे।
जिसमें बहरोड़ व नीमराणा न्यायालय में लंबित प्रकरणों एवं प्री लिटिगेशन प्रकरणों सहित कुल 3202 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जिसमें मोटर वाहन दुर्घटना के कुल 14 प्रकरणों में 14228000 रूपये का अवार्ड हुआ, इस दौरान न्यायालय में विद्युत विभाग बहरोड के अधिकारीगण एवं कर्मचारी, अधिवक्ता गण एवं न्यायालय के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 01 आँचल अग्रवाल ने बिजली की लंबित बिलों में उपभोक्ता एवं बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकर दोनों के मध्य राजीनामा करवाया जिससे काफी बिलों का निस्तारण हुआ।