स्नातकोत्तर पूर्वाद्ध में प्रवेश के लिए 26 जुलाई से आन लाइन आवेदन शुरू।
जमवारामगढ़ . राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमवारामगढ़ के पीजी नोडल अधिकारी डॉ राजेश आर्य ने बताया कि सत्र 2023- 24 से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमवारामगढ़ में इतिहास विषय में स्नातकोत्तर (एम ए पूर्वार्द्ध) प्रारंभ हुई है। स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध में ऑनलाइन आवेदन 26 जुलाई 2023 से प्रारंभ हो रहे हैं। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हरीशचंद्र ने बताया की आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 या संबंध विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा परिणाम जारी होने के 15 दिवस पश्चात तक( जो भी बाद में हो) है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हरीश चंद्र ने बताया कि महाविद्यालय में स्नातकोत्तर में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना ऑनलाइन आवेदन पत्र कॉलेज शिक्षा विभाग की वेबसाइट से भरना सुनिश्चित करें।