ऑनलाइन पर दस लाख रुपये की ठगी, आरोपी नामजद
बीकानेर। बीकानेर के उपनगरीय गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में ऑनलाइन पर दस लाख रुपये की ठगी होने का मामला मंगलवार को सामने आया है। यह ठगी जयपुर निवासी राजेश मिश्रा ने की है। ऐसा आरोप भीनासर में रहने वाले जगदीश प्रसाद ने लगाया है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि आरोपी राजेश मिश्रा ने 24-29 जनवरी के बीच उसके साथ सीमेंट के नाम पर दस लाख 30 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की है। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।