Dark Mode
इको एक्सरसाईज इवेंट का आयोजन स्वच्छता का दिया संदेश

इको एक्सरसाईज इवेंट का आयोजन स्वच्छता का दिया संदेश

सुमेरपुर। शहर में स्तिथ कामधेनु नंदी गौशाला जाखानगर में गौ माता के सहयोग व एक व्यक्ति एक पौधा मिशन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय इको एक्सरसाईज इवेंट का आयोजन गुरुवार को रखा गया। पौधा रस्म प्रणेता पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने बताया कि इको एक्सरसाईज इवेंट में स्वेच्छा से कोई भी व्यक्ति श्रमदान कर सकता हैं,नंदी शाला परिसर में इंवेट का आयोजन कर परिसर प्रथम दिवस 51 पौधो में उग आई खरपतवार का निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि पौधो की निराई गुड़ाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान 36 कौम कामधेनु गौशाला उपाध्यक्ष लालचन्द अग्रवाल बताया की प्रत्येक पखवाड़े में इको एक्सरसाईज इवेंट का आयोजन कर पौधो की सार संभाल अनिवार्य है। ग्लोबल वार्मिंग व जयवायु परिर्वतन तथा बढ़ते हुए प्रदुषण को रोकने के लिए पौधा-रस्म अनिवार्य प्रथा है, इसमें सभी को आगे आकर संकल्प लेना होगा। इस कार्यक्रम में 36कोम  कामधेनु गौशाला अध्यक्ष रूपाराम देवड़ा, उपाध्यक्ष लालचन्द अग्रवाल, सचिव राजेश जोशी, सहसचिव प्रकाश अग्रवाल, युवा समाज सेवी उकारमल माण्डवा,चन्दु लाल कोटड़ा, दिनेश कुमार, सहित पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!