फूड सेफ्टी एवं सटिर्फिकेशन कार्यशाला का आयोजन
रतनगढ़,।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अनुभाग की ओर से फूड सेफ्टी एवं सटिर्फिकेशन कार्यशाला का आयोजन आज सोमवार को स्थानीय क्षयरोग निवारण केंद्र के सभागार में किया गया। सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत खाद्य व्यापारियों को स्वच्छ एवं शुद्ध खाद्य सामग्री के निर्माण, भंडारण, विक्रय व परिवहन के लिए फासटैग फूड सेफ्टी प्रशिक्षण व सटिर्फिकेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। एफएसएसआई के फासटैग ट्रैनर महराज द्वारा खाद्य व्यापारियों को प्रशिक्षण दिया गया। व्यापारियों को अंगदान जीवनदान महाभियान के बारे में बताया गया। मोटे अनाज की उपयोगिता के बारे में भी बताया गया। कार्यशाला में खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्मल महर्षि व धर्मवीर ने व्यापारियों को फासटैग प्रशिक्षण का महत्व बताया।