निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन
फतेहपुर। लायंस क्लब श्री लक्ष्मी नाथ फतेहपुर शेखावाटी के द्वारा दिनाँक 03 अप्रैल 2024 बुधवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन त्रिवेणी भवन फतेहपुर शेखावाटी में आयोजित किया गया। क्लब सचिव लायन ओ पी जाखड़ ने बताया कि शिविर क्लब अध्यक्ष सुनील केशान के कर कमलों से दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर की डॉक्टर् प्राची दवे व उनकी टीम द्वारा 165रोगियों की जांच की गई।शिविर में 59 रोगियों को आपरेशन के लिए चयन किया गया। और पूर्व केम्प में ऑपरेशन हुये 35 रोगियों के आंखों की पुनःजांच कर चश्मा वितरण किया गया।शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल की डॉ प्राची दवे व उनकी टीम का शानदार कार्य रहा। शिविर में क्लब अध्यक्ष लायन सुनील केशान,क्लब सचिव लायन ओ पी जाखड़ शिविर संयोजक लायन सीताराम सोनी,लायन मनीष पोद्दार,लायन रवि पाराशर, लायन करण सिंह जाखड़,लायन मनोज शर्मा,लायन आरिफ़ सोलंकी,लायनअजित मिश्रा,लायन गोपी राम सर्राफ,लायन श्री राम थालोड़,लायन सुभाष जालिन्दरा,लायन फारूक निर्वाण,एडवोकेट लायन मुबारक चौहान,लायन ईश्वर सिंह नेहरा,स्काउट टीचर प्रलादराय प्रजापति,गिरधारी कुमावत,कमल जी भोजक शहर के गणमान्य लोगों ने सेवा प्रदान की।चयनित रोगियों को एयर कंडिशनर बस के द्वारा जयपुर शंकरा आई हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर उनका ऑपरेशन किया जाएगा।ऑपरेशन के बाद एयर कंडीशन बस के द्वारा ही वापस फतेहपुर छोड़ा जाएगा व उनकी सभी सुविधाएं (भोजन, नाश्ता ,चाय,बस सुविधा, आपरेशन,जांच,दवाई व चश्मा )निःशुल्क रहेगी। अंत में शिविर संयोजक लायन मनोज शर्मा के द्वारा धन्यवाद दिया गया।