विधि महाविद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
सीकर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के माह जनवरी 2024 के एक्शन प्लान के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर के सचिव धर्मराज मीणा ने आज राजकीय विधि महाविद्यालय, ढासा की ढाणी, सीकर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीकर श्रीमान धर्मराज मीणा ने राजस्थान पीडित प्रतिकर स्कीम एवं कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध को रोकने के लिए बनाये गये कानुनों के बारे में विधि विद्यार्थीयों को जानकारी प्रदान की। शिविर के दौरान विधि महाविद्यालय के प्राचार्य श्री दिलसुख थालौड एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित रहें।