महफिल-ए-मिलाद का आयोजन
टोंक । शहर के धन्ना तलाई पर ईद मिलादुन्नबी पैग़म्बर हजरत मुहम्मद की यौमें पैदाईश के मुबारक मौके पर रेल लाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष अकबर खान ने महफिल-ए-मिलाद का आयोजन किया गया। महफिल-ए-मिलाद की शुरुआत हुजूरे पाक सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में हाफिज़ व क़ारी नबील इज़्ज़त वासिफी ने तिलावत-ए-कुरान से की देर रात तक क़ारी इज़्ज़त अली वासिफ़ी सैफ़ी टोंकी ने नसर एवं नात पढक़र नबी ए करीम की सीरत पर रोशनी डाली। एंड मिलाद पार्टी ने अपनी नज़्में एवं गज़़लें पेश की। महफिल-ए-मिलाद में टोंक में खुशहाली देश में अमन चैन भाईचारा बना रहे की दुआ की गई। अकबर खान ने अपनी और से ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौक़े पर खुशी का इज़हार करते हुए खीर पुड़ी का लंगर भी चलाया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन अब्दुल हमीद खोखर, कारी इज़्ज़त अली टोंकी, कारी नबील इज़्ज़त, रईस डीलर, फिरोज नागौरी, शहजादे मिंया, शमीम मिंया, जमील अहमद, अब्दुल सलीम, अज़ीज़ उल्लाह शिर्वानी, कयामउद्दीन रंगरेज, अबरार अहमद, सादिक मिंया, नवेद खांन चाचू, शाहिद लाहौरी, डॉ. अशफाक, नवेद खांन, इरशाद मिंया, मोहम्मद उवेस, ज़ाहिद टोंकी, सईद खां कोटा, आसिफ, रहमतुल्लाह बैग, मोहसिन, मोहम्मद रशीद, अज़ीज़ मास्टर, दानिश खांन, शहज़ाद, शाहिद, शाहरूक, अशोक विश्नोई, डैडी, छोटा, इरशाद चाकसू, परवेज, मुजीब एवं बरकत अली आदि मौजूद थे।