Dark Mode
श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन।

श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन।


श्रीराम सनातन धर्म एवं संस्कृति के प्रतीक - पूर्व विधायक जगदीश मीणा।


जमवारामगढ़  . विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत धामस्या के ग्राम दादिया पट्टी में बुधवार को भगवान श्रीराम दरबार की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जगदीश मीणा ने कहा की भगवान श्रीराम सनातन धर्म एवं संस्कृति के प्रतीक हैं।

जगदीश मीणा ने श्रीराम दरबार के चरणों में लगाई ढोक, मांगी प्रदेश में अमन चैन की दुआ। पूर्व विधायक जगदीश मीणा ने कहा की राम नाम की महिमा अपरम्पार है। उन्होंने कहा की उलटा नाम जपा जग जाना - बाल्मीकि भये ब्रह्म समाना


उन्होंने राम नाम की महिमा का बखान करते हुए कहा की यह राम नाम की महिमा है की *राम नाम लिखे हुए पत्थर भी समुद्र में तैर गये* पूर्व विधायक मीणा ने कहा की पहले सतयुग द्वापर युग एवं त्रेता युग में जहां पर बड़े बड़े अश्वमेध यज्ञ करने से मोक्ष मिलता था, कलियुग में राम नाम की महिमा देखिए की आज सिर्फ राम का नाम लेने से ही मोक्ष मिल रही है।


पूर्व विधायक जगदीश मीणा ने श्रीराम दरबार की पूजा अर्चना एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस प्रकार का भव्य श्री राम दरबार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सभी ग्राम वासियों का आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मीणा ने सभी ग्राम वासियों से अपील की अपने गांव में भगवान श्रीराम दरबार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हुआ। इसलिए भगवान के इस मन्दिर को दीपकों से जगमगा कर खुशी मनाये। साथ ही पूर्व विधायक मीणा ने भगवान श्री राम की जीवनी के बारे में बताते हुए कहा हम सबको भी भगवान श्रीराम के पद चिन्हों का अनुसरण करते हुए हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलते रहना चाहिए।


इस मौके पर डॉ बनवारी लाल मीणा, स्थानीय सरपंच शंकरलाल मीणा, कृष्ण कुमार ठेकेदार, नारायण सिंह राजपूत, महावीर सिंह राजपूत, रामचंद्र बोहरा, मूलचंद ब्याडवाल एवं लल्लू राम धामस्या सहित सभी ग्रामवासी रहे मौजूद।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!