बारहठ महाविद्यालय में विज्ञान परिषद् की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
शाहपुरा। शाहपुरा जिला मुख्यालय के श्री प्रतापसिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय, शाहपुुरा में वार्षिक गतिविधियों के तहत विज्ञान परिषद् के अन्तर्गत निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन विज्ञान परिषद् प्रभारी डाॅ. अनिल कुमार श्रोत्रिय के निर्देशन में किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता का विषय ‘पर्यावरण संरक्षण’ तथा निबंध लेखन का विषय ‘विज्ञान के चमत्कार’ रखा गया। क्विज प्रतियोगिता में रसासन विज्ञान विषय से प्रश्न पुछे गये। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रजिया खान (बी.एससी. प्रथम) , द्वितीय स्थान पर तृप्ति कोली (बी.एससी. प्रथम) एवं तृतीय स्थान पर संजना तलाया (बी.एससी. प्रथम) रहें। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियंका कुमारी तेली (एम.एससी. प्राणिशास्त्र), द्वितीय स्थान पर कुमकुम रानी रावल (बी.एससी. प्रथम) एवं तृतीय स्थान पर नुसरत जहां (बी.एससी. तृतीय) रहे। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विशाल मीणा (बी.एससी. तृतीय), द्वितीय स्थान पर चन्द्रशेखर कुमावत (बी.एससी. तृतीय) एवं तृतीय स्थान पर रिम्पा गायन (बी.एससी. प्रथम) रहे। क्विज प्रतियोगिता का संचालन डाॅ.रंजीत जगरिया ने किया। निर्णायक मंडल के सदस्य धर्मनारायण वैष्णव, दिग्विजय सिंह, शंकर लाल चौधरी, एवं दलवीर सिंह रहे।