मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
कुचेरा। शहर के राजकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राचार्य हेमाराम तिरदिया ने बताया कि “जागरूक मतदाताः सशक्त लोकतंत्र का प्रहरी विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कोमल परिहार, आरती भार्गव व मनोरमा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में राधिका घांची ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय एवं आरती आचार्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार “मतदानः मेरा अधिकार" थीम पर आयोजित चार्ट प्रतियोगिता में कोमल मेघवाल ने प्रथम, भावना ने द्वितीय एवं रितिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सेवाराम टाक ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मतदाता सूचि में नाम जुडवाने या संशोधन की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया। इस अवसर पर प्राचार्य तिरदिया ने बी. आर. मिर्धा राजकीय महाविद्यालय, नागौर में आयोजित होने वाले रोजगार मेले के सन्दर्भ में विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाने का आग्रह किया।