मतदाता जागरूकता हेतु ‘‘मतदाता हस्ताक्षर अभियान’’ का आयोजन
डीडवाना। रिर्टनिंग अधिकारी डीडवाना के निर्देशानुासर लोकसभा आम चुनाव-2024 हेतु मतदान दिवस को अधिक से अधिक मतदान करने हेतु लोगो को जागरूक करने हेतु नगर परिषद् डीडवाना द्वारा विभिन्न स्वीप कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जिसमे झब्बर सिंह आयुक्त नगर परिषद् डीडवाना द्वारा बताया गया कि उक्त कार्यक्रम के तहत शहर में संचालित मोटर साईकिलों पर स्वीप से संबंधित स्टीकर चस्पा एवं मतदाता जागरूकता हेतु ‘‘मतदाता हस्ताक्षर अभियान’’ का आयोजन किया गया। शहर के समस्त मतदाताओं से अपील है कि लोकसभा आम चुनाव-2024 हेतु मतदान दिवस 19 अप्रेल को अधिक से अधिक मतदान करें।