वॉलीबाल का मैच का आयोजन
रतनगढ़। राजीव गाँधी शहरी ओलम्पिक गेम्स के तहत वॉलीबाल का आयोजन हनुमान व्यायामशाला में किया गया। जिला शूटिंगबाल के संरक्षक चतुर्भुज गोस्वामी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ करवाया।उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेलों से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास होता है।खेलों का जीवन मे महत्वपूर्ण स्थान है ।इस दौरान पवन जोशी, पारस चौधरी आयोजन प्रभारी नगेंद्र शर्मा, अशोक गौड़, कन्हैयालाल गौड़, जगदीश शर्मा, मनोज सारस्वत, सिराजुदीन, मंजूबाला, मनोज सांकृत्य, विनोद तिवारी, उर्मिला जाट, मदन बाना, विशाल गुप्ता, कन्हैयालाल शर्मा, जयप्रकाश सहित कई उपस्थित थे।