बाबा त्रिलोक दास महाराज का मेला लगाया
बहरोड़। क्षेत्र के पीपलाहोडी गुगडिया में शनिवार को स्थित बाबा त्रिलोक दास महाराज का मंदिर कमेटी और ग्रामीणों की ओर से मेला, भण्डारे एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। मेला कमेटी सतवन्त मेहता ने बताया सुबह हवन यज्ञ कर बाबा के भोग लगाकर भण्डारे का शुभारंभ किया। इस दौरान आस पास के श्रद्धालुओं ने बाबा के दर में धोक लगाकर मन्नत मांगी और पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में महाशय वीरपाल खरकिया एंड पार्टी द्वारा धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रागनियों के माध्यम से बाबा त्रिलोक दास महाराज की महिमा का गुणगान किया। डा. शानु राजकुमार यादव मन्दिर में एक इनवर्टर बैटरी व 11 हजार रू नगद राशि प्रदान की। मेले में मंच संचालन रतन अध्यापक, होशियार अध्यापक कार्यक्रम में डा. शानू राजकुमार यादव, सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण कुमार मीणा, उप सरपंच महेन्द्र स्वामी, पूर्णसिंह कैप्टन, महेंद्र फौजी सहित नवयुवक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।