उपकरण रखरखाव के सम्बन्ध में बैठक आयोजित
अजमेर । राजस्थान मेडिकल सर्विस कमीशन और केटीपीएल (किर्लोस्कर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड)के मध्य अनुबंध हुआ है।इसमें राज्य के समस्त मेडिकल कॉलेज के बायोमेडिकल उपकरण की देखभाल एवं रखरखाव के टीपीएल द्वारा की जा रही है।इस संदर्भ में जेएलएन मेडिकल कॉलेज के समस्त कार्यशील बायो मेडिकल उपकरणों में केपीटीसीएल द्वारा बारकोड लगाया गया है और ई उपकरण पोर्टल बनाया।इससे नोडल ऑफिसर उपकरण की खराबी होने पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकता है।इस खराब उपकरण की केटीपीएल द्वारा एक घण्टे में कॉल अटेंड की जाकर रिपेयर की जाती है।जेएलएन मेडीकल कॉलेज में 6500 बायोमेडिकल उपकरण का बारकोड हो गया है।यह समस्त ई उपकरण पोर्टल में दर्ज हैं। प्रधानाचार्य एवं कंट्रोलर जेएलएन मेडीकल कॉलेज डॉ. वीर बहादुर सिंहएवं केटीपीएल और मेडीकल कॉलेज के नोडल अधिकारी के साथ जेएलएन मेडीकल कॉलेज सभागार में मीटिंग हुई।उपकरणों को सही समय पर ठीक करने के निर्देश केटीपीएल अधिकारी को दिए गए।कम्पनी द्वारा सर्विस इंजीनियर की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्राथमिकता से वेंटिलेटर को सुधारने का आदेश दिया।