Dark Mode
स्वास्थ्य जांच शिविर व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

स्वास्थ्य जांच शिविर व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बारां। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में चंबल फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स लिमिटेड (गड़ेपान) के सहयोग से सोमवार को स्वास्थ्य जांच शिविर व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हुमाना पीपुल टू पीपल इंडिया द्वारा संचालित स्वास्थ्य प्रोजेक्ट के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में आईटीआई उपनिदेशक प्रशिक्षण महेश कुमार ने बताया कि योग और सही दिनचर्या अपनाने से मन और शरीर का संतुलन बनाए रखा जा सकता है। जिससे तनाव को कम करने में काफी मदद मिलती है। उन्होंने नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और पर्याप्त नींद के महत्व पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षार्थियों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी प्रदान की गई और उन्हें स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल से संस्थान के विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!