आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बैठक आयोजित
धौलपुर । मनियां परिक्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी भूपेश गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला कलक्टर महोदय द्वारा पोषाहार एवं उड़ान योजना के अंतर्गत सेनेटरी नैपकिन की प्राप्ति और वितरण के सम्बंध में जारी निर्देशों की शत प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जावे।
गर्ग ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक पात्र लाभार्थी को पंजीकृत किए जाए,किसी भी केंद्र पर छद्म पंजीकरण नहीं हो।प्राप्त पोषाहार का निर्धारित आंगनबाड़ी स्तरीय कमेटी की निगरानी में वितरण किया जावे।साथ ही उड़ान योजना में नैपकिन प्राप्त कर नियमानुसार वितरण सुनिश्चित किया जावे।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर गर्ग ने बताया कि आईएम शक्ति उड़ान योजना इसी उद्देश्य को पूरा किया जाने के लिए शुरू की गई है। इस योजना में महिलाओं एवं किशोरियों को नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरित किए जा रहे हैं और इसके साथ ही जागरूकता अभियान भी किए जा रहे हैं । इस अवसर पर उपस्थित महिला पर्यवेक्षक डॉ. निर्मला सिंह ने उड़ान योजना के सम्बंध में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि महिला और किशोरियों में सुरक्षित माहवारी प्रबंधन के बारे मे जानकारी देने के उद्देश्य से हर साल 28 मई को अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया जाता है।अतः महिलाओं को संकोच न करते हुए इस विषय पर चर्चा करनी चाहिए।
इस अवसर पर मनियां,दएरी,बोथपुरा,बरेठा, टांडा,दुबाटी, हिनोता ग्राम पंचायतों की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।