संस्थान की बैठक आयोजित बेरवाल अध्यक्ष एवं नेहरा सचिव मनोनीत
सीकर । जाट बोर्डिंग हाउस संस्थान की कार्यकारिणी की बैठक निवर्तमान अध्यक्ष पूर्व विधायक रणमल सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गई । संस्थान के कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रेस सचिव हरिराम मील ने बताया कि बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष रणमल सिंह का स्वास्थ्य खराब होने के कारण अध्यक्ष पद को छोडऩे पर उनकी जगह सर्वसम्मति से संस्थान सचिव गणेश बेरवाल को अध्यक्ष एवं केसरदेव नेहरा को सचिव मनोनीत किया गया । रणमल सिंह अब संस्थान के संरक्षक रहेंगे । बैठक में सर्वसम्मति से जाट बोर्डिंग हाउस में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का नामकरण रणमल सिंह के नाम पर करने का प्रस्ताव पारित किया गया । कॉ त्रिलोक सिंह शोध संस्थान का शिलान्यास तथा रणमल सिंह ऑडिटोरियम का उद्घाटन संस्थान के स्थापना दिवस पर 23 दिसंबर को होगा । हॉस्टल में प्रवेश के लिए प्रवेश समिति डॉ युद्धवीर सिंह की अध्यक्षता में बनाई जो छात्रों को प्रवेश देगी तथा संस्थान के लिए वित्तीय कमेटी पूर्व तहसीलदार ओंकारमल मूंड की अध्यक्षता में बनाई गई जिसमें गणेश बेरवाल, केसरदेव नेहरा ,सुरेश थालोड और बनवारीलाल सदस्य होंगे शिवपाल ख़्यालिया,ओंकार मल मुण्ड, किशोर मांडोता,सुरेश थालोर,हरिराम मील,डॉ युद्धवीर महला,बिजेंद्र डोरवाल,बलबीर सिंह,बनवारी लाल,सोहन लाल ढाका,भगवान सहाय ढाका,दुर्गा आदि की उपस्थिति रही।