Dark Mode
केन्द्रीय बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्श कर आम सभा का आयोजन

केन्द्रीय बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्श कर आम सभा का आयोजन


सीकर,मुहम्मद सादिक। रोडवेज वर्कर्स यूनियन सीटू एवं रोडवेज सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने औधोगिक बंद एवं किसानों द्वारा ग्रामीण बंद के समर्थन में केन्द्रीय बस स्टैंड सीकर पर विरोध प्रदर्श कर आम सभा का आयोजन रखा। रोडवेज वर्कर्स यूनियन सीटू शाखा सचिव अशोक मील तथा रोडवेज सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति सचिव रामदेवसिंह टाकरिया ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज केन्द्रीय श्रम संगठनों की समन्वय समिति की ओर से तथा अखिल भारतीय किसान सभा के ग्रामीण बंद के आव्हान पर रोडवेज सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा बंद के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें सीटू की ओर से अशोक मील एवं शिवदानाराम शेषमा, सेवानिवृत्त कल्याण समिति की ओर से रामदेवसिंह टाकरिया एवं सांवरमल यादव,ऐटक की ओर से महेश कुडी ऐशोशिरसन की ओर से चंद्रसिंह भूखर,प्रभुदयाल बाजिया,ईंन्टक की ओर से बनवारीलाल रुलाणियां ने संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियां किसान, मजदूर एवं कर्मचारी विरोधी हैं जिनके खिलाफ आज पूरे देश में विरोध हो रहा है।वक्ताओं नै रोडवेज कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को लेकर जिनमें दो से तीन महीने की देरी से वेतन पैंन्शन मिलना, गाडियों की खरीद करना, रिक्त पदों पर कर्मचारियों की भर्ती करना, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बकाया सेवानिवृत्त परिलाभों का भुगतान करने तथा रोडवेज विभाग को सरकारी विभागों में शामिल करने आदि प्रमुख मांगों को लेकर डीपो मेंविरोध प्रदर्शन किया गया है। रोडवेज में रोडवेज वर्कर्स यूनियन सीटू राज्य कमेटी द्वारा बंद में शामिल होने का नोटिस रोडवेज उच्च प्रशासन तथा सरकार को देकर हडताल में रहने का फैसला लिया गया था जिसके अंतर्गत सीकर आगार में 36 कर्मचारियों द्वारा सीकर आगार प्रशासन को लिखित में लिस्ट देकर आज हडताल पर होने के कारण वेतन नहीं लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।जिसमें अवकाश लगे कर्मचारी तथा आज ड्यूटी करनेवाले भी शामिल हैं।संगठन के हडताल के नोटिस की पालना में कर्मचारियों ने आज वेतन निगम हित में त्याग करने का फैसला लिया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!