Dark Mode
चना फसल प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

चना फसल प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

सीकर। जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र अरनिया द्वारा चना फसल प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन ग्राम अरनिया में छिगन लाल यादव के खेत पर किया। इस अवसर पर केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक एवं नोडल अधिकारी (प्रदर्शन) डॉ. महेश चौधरी में बताया की 25 कृषकों के खेत पर चने की फसल की किस्म जी.एन.जी. 2144 के प्रथम पंक्ति प्रदर्शन लगाए गये थे। प्रदर्शनों में चने की किस्म के साथ एकीकृत फसल प्रबन्धन विधि के द्वारा कृषकों के खेत पर होने वाली पैदावार के परिणामों एवं किसानों के स्वयं के अनुभवों को गांव के अन्य कृषकों को जानकारी देने के लिए आयोजन किया गया जिसमें गांव के 57 कृषक व कृषक महिलाओं ने भाग लिया। कृषि पर्यवेक्षक ओमप्रकाश यादव ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। छाजू राम जाट, रामवतार मिश्रा ने जैविक खेती व प्राकतिक खेती की महत्ता के बारे में जानकारी देते हुए इनके फायदों के बारे में बताया। इस अवसर पर महादेव, बाबूलाल, राकेश कुमार आदि ने भी फसल के बारे में विचार व्यक्त किये।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!