Dark Mode
हरि नाम संकीर्तन का आयोजन

हरि नाम संकीर्तन का आयोजन

मदनगंज किशनगढ़। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ इस्कॉन मदनगंज किशनगढ़ के तत्वावधान में हरि नाम संकीर्तन एवं भगवत गीता की शिक्षाओं पर सेमिनार का आयोजन अग्रसेन भवन में किया गया। कार्यक्रम में श्रीपाद चैतन्य चरण प्रभु द्वारा संगीत की मधुर स्वर लहरियों पर हरि नाम संकीर्तन करवाया। जिसमें उपस्थित भक्तों ने भक्ति भाव से हरिनाम संकीर्तन किया। इस दौरान श्रीपाद चैतन्य चरण प्रभु ने भगवत गीता की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में बताया कि कलयुग में हरी नाम और हरे कृष्ण महामंत्र के जपने से ही मानव जीवन सर्वोच्च लक्ष्य प्राप्त कर सकता है  ज्ञात हो कि इस्कॉन संस्था द्वारा वैश्विक स्तर पर भगवत गीता की शिक्षाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। कार्यक्रम में अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!