Dark Mode
केकेसी महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में व्याख्यानमाला का आयोजन । 

केकेसी महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में व्याख्यानमाला का आयोजन । 

 सरदारशहर .  निदेशालय कॉलेज शिक्षा के निर्देशानुसार केकेसी महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया और एक व्याख्यानमाला रखी गई । महिला प्रकोष्ठ के गठन की रूपरेखा को समझाते हुए, प्राचार्य डॉ. सुमेर सिंह स्वामी ने बताया की प्रत्येक महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ का गठन किया जाता है। जिसके तहत वर्षभर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । जिनमें छात्राओं को उनके स्वास्थ्य, जीवन शैली ,अध्ययन, आचार व्यवहार  और व्यक्तिगत समस्याओं के निराकरण के लिए सुझाव समय-समय पर दिए जाएंगे। केकेसी महाविद्यालय छात्राओं के हितों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित करवाता रहता है। प्रभारी अधिकारी श्रीमती रामकला केजरीवाल ने बताया कि महिला स्वास्थ्य समस्याएं - समाधान विषय पर एक व्याख्यान गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता फार्मेसी कॉलेज के आचार्य श्री मनीष कुमार पारीक ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी इसी क्रम में सुश्री किरण रानी ने बताया कि छात्राओं को कुछ व्यक्तिगत समस्याएं होती हैं जिनका निराकरण महाविद्यालय में गठित महिला प्रकोष्ठ में चर्चा करके किया जा सकता है चर्चा में कृष्णा, पूनम, सिमरन जांगिड़, प्रियंका, मोनिका अनीता ,पूजा, देवयानी, आशा आदि छात्राओं ने भाग लिया । अंत में महिला अधिष्ठाता श्रीमती रामकला केजरीवाल ने सभी को धन्यवाद दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!